Lord Ganesh Aarti – || श्री गणेश आरती ||
जय गणेश जय गणेश (Ganesh Aarti) आरती भगवान गणेश की सबसे लोकप्रिय आरती है। सभी गणेश भक्त गणेश पूजा के बाद ही यह आरती गीत गाते हैं। इस आरती गीत से भगवान श्री गणेश बहुत प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं। Read Ganesh aarti hindi lyrics now.
॥ भगवान श्री गणेशजी की आरती ॥
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ x2
एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी।
माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥ x2
(माथे पर सिन्दूर सोहे,मूसे की सवारी॥)
पान चढ़े फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।
(हार चढ़े, फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।)
लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥ x2
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ x2
अँधे को आँख देत,कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥ x2
‘सूर’ श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ x2
दीनन की लाज राखो,शम्भु सुतवारी।
कामना को पूर्ण करो,जग बलिहारी॥ x2
जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ x2
For more hindi aarti lyrics please follow Sanatan Katha website.